छपरा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: समाज व अपनों से दूर कर देती है नशे की लत: सिविल सर्जन

  • स्वस्थ जिंदगी के लिए तंबाकू को कहे ना
  • तंबाकू से दूरी बनाकर करें बेहतर जिंदगी की शुरुआत
  • तम्बाकू छोड़ने में परिवार का लें सहारा
  • समाज व अपनों से दूर कर देती है नशे की लत

छपरा:- नशे की लत शरीर के साथ-साथ घर-परिवार सब बर्बाद कर देती है। नशा हमारे सोचने-समझने की शक्ति को खत्म करने के लिए जिम्मेदार है। हमारी यही गलती हमें समाज और अपनों सभी से दूर कर बैठती है। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कही। सिविल सर्जन ने कहा नशे की लत को तेजी से बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इससे बचने की हिदायत लोगों को दी जा रही है। लोगों को नशे से होने वाले नुकासान के विषय में बताने के लिए हर साल विश्व भर में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने स्तर पर लोगों को नशे से दूर रहने और सेवन न करने की सीख देती है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल एक थीम के अनुरूप मनाया जाता है। इस बार तंबाकू निषेध दिवस-2020 की थीम हटकर है। इस बार “युवाओं को इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू-निकोटीन के उपयोग से रोकना” नामक थीम पर ये दिवस मनाया जाएगा।

नशा छोड़ने के लिए मानसिक व शारीरिक मेहनत जरूरी

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नशा छोड़ना चाहते हैं, मगर इसकी लत के कारण वह छोड़ नहीं पा रहे। नशा छोड़ने के लिए आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तल पर मेहनत करनी पड़ेगी। जब आप मन में कुछ ठान लेते हैं, तो उसे जरूर पाकर ही रहते हैं।

नशा करने वाले दोस्तों से बनाये दूरी

सीएस ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील करते हुए कहा, नशे की लत एक दम से छोड़ पाना आसान काम नहीं है, ऐसे में शुरुआत धीरज रखकर करें। धीरे-धीरे कम पीने की आदत डालें। अपने पास लाइटर, माचिस जैसी चीजें न रखें। नशा करने वाले दोस्तों से दूरी बना लें।

परिवार व बच्चों के साथ बितायें समय

आपका परिवार आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अपना ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ बिताएं। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता या जीवनसाथी के साथ उसे शेयर करें। ऐसा करने से आपका ध्यान नशे की तरफ कम जाएगा। कुछ देर मुश्किल लगेगा, मगर धीरे-धीरे आसान होता जाएगा।

नशे से ऐसे बनायें दूरी

  • सिगरेट की तलब होते ही मुंह में सौंफ या इलायची डाल लें, उसे लगातार चबाते रहें।
  • नशा करने की तलब हो तो स्ट्रांग चाय पिएं।
  • दिन में दो से तीन बार ग्रीन-टी का सेवन करें।
  • निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरपी (च्यूइंग-गम) के जरिए स्मोकिंग की लत कम कर सकते हैं।
  • एक्सरसाइज द्वारा खुद को फिजिकली और मेंटली स्ट्रांग बनाएं।
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026