Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गाजे-बाजे के साथ निकला विश्व शांति महायज्ञ का कलश यात्रा

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- प्रखंड के माधोपुर ओपी थाना क्षेत्र के श्री रामजानकी वैष्णव वैरागी मठ, माधोपुर मंदिर परिसर रविवार को विश्व शांति महायज्ञ के के शुभारम्भ में हजारो कुँआरी कन्याओ के साथ भब्य कलश यात्रा निकला गया। बताया जाता है की श्री श्री 108 बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज की अघ्यक्षता में आचार्य माननीय श्री किशोर कुणाल पटना महावीर मंदिर की प्रेरणा से 1अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलने वाली श्री श्री 1008 श्री हरि हरात्मक विश्व शांति महायज्ञ एवम् विश्व विराट संत सम्मेलन इस साल भी बड़े धूम- धाम से यज्ञ को सफल बनाने के लिए तैयारी बड़े जोर- शोर किया गया है।

जिसका कलश यात्रा बड़े धूम- धाम से हज़ारो कुँवारी कन्याओ के साथ बैंड बाजे हाथी धोड़े के साथ भब्य कलश यात्रा माधोपुर रामजानकी मंदिर वैरागी मठ से सुबह 6 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद गंगाहटा जामो हॉस्पिटल चौक गफ्फार मोर होते हुए जगदीशपुर पोखरा के तट पर पहुँच कर आचार्य ने अपने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की रश्म अदा किया गया। तथा पुनः जल लेकर इमिलियामोर लालाहता जामो होते हुए यज्ञ स्थल पहुँचे। लगभग 5 हजार कुँवारी कन्या इस कलश यात्रा में शामिल हुई। इस विशाल कलशयात्रा में दर्जन हाथी 50 से ज्यादा धोड़े ऊंट शामिल हुए थे। हज़ारो भक्तो सैकड़ो साधू संत शामिल थे। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्री राम जी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा को शान्तिपुण्य निकलवाने प्रशासन भी पूरा मुस्तैद था। गोपालगंज बरौली माधोपुर ओपी जामो थाने की पुलिस चप्पे- चप्पे पर तैनात थी। शान्तिपुण्य कलश यात्रा सम्पन होने पर प्रशासन ने भी राहत का साँस लिया। इसके साथ ही 9दिवशीय मेला प्रारम्भ हो गया। मेले में दूर- दूर से साधू संत आये है। मेले में दिन में वृंदावन के रामलीला और रात्रि में प्रवचन और रासलीला की ब्यवस्था किया गया है। इस मेले में हाथी घोड़ पशु पक्षी बैल गाय इत्यादि जानवरो का विशाल मेले की भी आयोजन किया गया है। मेले में टावर झूला, सर्कस, ब्रेक डांस, मौत के कुँआ इत्यादि के संचालको ने अपनी तैयारिया पूरी कर ली है। मेले में बिहार के मशहूर गायक व् गाईका के द्रारा भोजपुरी मिलन समारोह इत्यादि की ब्यवस्था किया गया है। आयोजक धर्मेन्द्र क्रांतिकारी, संयोजक श्रीं श्री 108 श्री तांत्रिक फलहारी चंदन दास जी महाराज, अंतराष्टीय प्रवचनकर्ता क्रांतिकारी बाबा, यज्ञ आचार्य स्वामी मदन जी पराशर, ब्यवस्थापक सह अध्यक्ष महायज्ञ समिति माधोपुर मठ एवम् समस्त क्षेत्रवासी के सहयोग से ये विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026