परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा में प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की हड़ताल के कारण अधिकांश विद्यालयों में ताला लटके हुए हैं। सूबे में शिक्षकों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के फिलहाल समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सरकार की तरफ से अभी तक कोई वार्ता की पेशकश नहीं हो सकी है। एक तरफ शिक्षक तो दूसरी तरफ सरकार की अपने-अपने तर्क और दावे के साथ अड़ियल रवैये के बीच बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इंटर और मैट्रिक की परीक्षा दे चुके बच्चों को परीक्षाफल के समय को लेकर चिंता सता रही है तो अब कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के बच्चों को वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की चिंता लगी हुई। इनके सिलेबस पूरे नहीं हैं। 17 फरवरी से ही प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के नियोजित शिक्षक के हड़ताल पर चले जाने से पाठ्यक्रम अधूरा रह गया है। इसकी चिंता बच्चों को और उनके अभिभावकों को सता रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…