Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मां के छठवें स्वरूप कात्यायनी की हुई पूजा, जयकारों से गूंज उठे मंदिर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में देवी भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार की सुबह से ही मंदिरों में पूरे दिन पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मां के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा। मंदिरों में भजन-कीर्तन के जरिए मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही साथ भजन कीर्तन के बीच मां के जयकारे गूंजते रहे। शहर के विभिन्न मंदिरों में मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई। कचहरी काली मंदिर, महादेवा स्थित दुर्गा मंदिर, शेखर सिनेमा स्थित संतोषी माता मंदिर, सुदर्शन चौक स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढि़या माई मंदिर, डीएवी मोड़ स्थित सहित विभिन्न मंदिरों में माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया।

पूजा-अर्चना कर मातारानी को मेवा, मिष्ठान, फलों आदि से भोग लगाया। ढोलक की थाप पर महिलाओं के भजन कीर्तन चलते रहे। नौ दिन तक व्रत रखने वाले देवी भक्तों ने अपने घरों में मां कात्यायनी के स्वरूप का ध्यान कर हवन पूजन किया तथा मंदिरों में पहुंचकर महामाई के भव्य स्वरूप का दर्शन कर मुरादें मांगी। मंदिरों में दिन भर प्रसाद वितरण होता रहा। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि नवदुर्गा के छठे स्वरूप को मां कात्यायनी कहते हैं। इन्हें आयुर्वेद में कई नामों से पुकारा जाता है। धर्म के साथ मां के इस छठे स्वरूप का स्वास्थ्य की ²ष्टि से बहुत महत्व है। यह कंठ के रोगों का विकार दूर करती है। कंठ के रोगों से पीड़ित भक्तों को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे उनके सभी विकार दूर हो जाते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026