परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर विधा की देवी माँ सरस्वती की पूजा वैदिक मंत्रोंचार के साथ की गई। वही कई स्थानों पर पंडाल का निर्माण कर माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया । इस वर्ष कौड़िया पंचायत के खैरवा शिव मंदिर पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में माँ सरस्वती की पूजा के लिए नारियल के छिलका से पंडाल का निर्माण किया गया है जो कि क्षेत्र में चर्चा व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस पंडाल के निर्माण में दो सौ से अधिक नारियल के छिलका का प्रयोग किया गया। जिसमें करीब बीस हजार रुपया खर्च कर बनाया गया है। शिव मंदिर परिसर में मेला का आयोजन भी किया जाता है। जिसमे आसपास के लोग मेला घूमने के लिए आते है।इस पंडाल के निर्माण में सोनू कुमार,अक्षय कुमार ,राजीव कुमार,जितेन्द्र कुमार ,प्रद्युम्न कुमार,मनोज शर्मा,रंजीत शर्मा,राहुल गुप्ता,नितेश कुमार,शशि रंजन प्रिंस कुमार आदि ने परिश्रम करके बनाया है। इसी तरह से क्षेत्र में लगभग एक सौ स्थानों पर पूजा किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…