मैरवा में युवक से छिनतई करने के बाद मारपीट कर किया घायल

जान से मारने की धमकी देने के बाद परिवार दहशत में

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के राजेंद्र पार्क पर सब्जी की दुकान पर जा रहे दुकानदार को एक युवक ने स्टेशन रोड मोतीमहल के समीप छिनतई करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया. जिससे दुकानदार का सिर फट गया. जिसके बाद युवक फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक मैंरवा के मोतीछापर मुहल्ले के नगीना पटेल है. उसने इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है.

उसने एक को आरोपित किया है. जो मैरवा के भोपतपुरा गांव के कविलास साह के पुत्र धनेशर तुरहा है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि सोमवार की अहले सुबह धनेशर तुरहा मोतीमहल गेट के समीप अचानक फाइटर और लोहे की राड से हमला कर दियाऔर मेरे पॉकेट में रखे 13 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गया. वह मेरी हत्या करना चाहता है. उसने पुलिस से गुहार लगाया कि आरोपित के खिलाफ कानूनी करवाई करते हुए मुझे सुरक्षा प्रदान किया जाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026