परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआं महावीरी मेला में गुरुवार की रात गुब्बारा बिक्री करने वाले एक फेरी दुकानदारा को चाकू मारकर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुब्बारा वाले का कसूर यह था कि उसने सामने वाले से गुब्बारे के रुपये मांगे थे। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में दुकानदार को चाकू मारकर घायल वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पचलखी निवासी संदीप पंडित कररुआ महावीरी मेला में गुब्बारा की बिक्री कर रहा था तभी कररुआ निवासी सुनिल पासवान ने गुब्बारा की खरीदारी करने के बाद उसे रुपये नहीं दिए। जब संदीप ने रुपयों की मांग की तो उसे पास में रखे चाकू से वार कर घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…