परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव में गुरुवार को करीब 10 बजे का एक व्यक्ति ने फसुली से वार कर एक लड़की के हाथ की अंगुली काट दी। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि बगही निवासी शिवजी सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह मामूली विवाद में पड़ोस की एक युवती पर फसुली से कातिलाना हमला कर दिया। इसे मात्र संयोग ही कहा जाएगा कि बचाव में युवती ने फसुली पकड़ लिया जिससे उसके दोनों हाथ का अंगुली कट गया। हमलावर को पकड़ने गए रमा सिंह पर भी उसने फसुली से वार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन इलाज कराने सिवान गए हैं। आते ही आवेदन लेकर कार्रवाई की जाएगी, तब तक हमलावर को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…