Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो में रंगदारी का विरोध करने पर चाकू से वार कर किया घायल, रुपये छीना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला में खेत की जुताई कर के आ रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाकू गोद कर घायल कर दिया और पास में रखे रुपए व सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया जहां उनका इलाज चला रहा है। घायल हरिहरपुर कला निवासी दिलीप सिंह हैं। घटना के संबंध में घायल दिलीप सिंह ने नगर थाना के समक्ष अपने फर्द बयान में कहा है कि शनिवार की संध्या करीब पांच बजे मैं ट्रैक्टर से अपने खेत से घर जा रहा था। जैसे ही अपने गांव स्थित बलुआ स्थान के पास पहुंचा वहां पर गांव के ही चार लोग बैठे थे और मेरे ट्रैक्टर को रोक दिए।

उनलोगों ने मुझसे एक लाख रुपए रंगदारी की मांग की और गाली गलौज करने लगे। मैंने उनका विरोध किया। तभी उनलोगों ने अपने पॉकेट से चाकू निकाला और जान से मारने की नीयत से मेरे सीने पर वार कर मुझे घायल कर दिया। उनमें से एक ने मेरे जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिया तथा उसके साथी मेरे गले की सोने की चैन छीन ली। मैंने शोर मचाना शुरू किया तो बीच बचाव के लिए मेरा छोटा भाई त्रिभुवन जब आया तो उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने संबंधित थाना को सूचित कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026