परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी प्रारंम्भिक स्कूलों में सात मार्च से शुरू हो रही वर्ग पांचवीं व आठवीं की लिखित वार्षिक परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले में लिखित वार्षिक परीक्षा 1984 विद्यालयों में होगी, जिनमें 1209 प्राइमरी व 775 मिडिल स्कूल शामिल हैं। पांचवीं की वार्षिक लिखित परीक्षा में 50985 जबकि आठवीं की लिखित वार्षिक परीक्षा में 56335 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। दो पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से 12 व दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दूसरी पाली होगी। पहले दिन पहली पाली में हिन्दी व दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दूसरे दिन पहली पाली में गणित व दूसरी पाली में पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान, तीसरे दिन पहली पाली में सिर्फ आठवीं के छात्र विज्ञान व दूसरी पाली में संस्कृत या अन्य विषय की परीक्षा देंगे।
अंतिम दिन पहली पाली में राष्ट्रभाषा हिन्दी व दूसरी पाली में सह शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन होगा। वहीं चौथी, छट्ठवीं व सातवीं के छात्र-छात्राओं की का वार्षिक मूल्यांकन होगा। इधर, वार्षिक परीक्षा सह मूल्यांकन को लेकर सभी बीईओ, प्रखंड साधन सेवी व प्रखंड लेखापाल सह डाटा इंट्री ऑपरेटरों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अवधेश कुमार ने बताया कि वर्ग पांचवीं व आठवीं की लिखित वार्षिक परीक्षा 7 से 10 मार्च तक चलेगी। शेष कक्षाओं का वार्षिक मूल्यांकन 25 से 29 मार्च तक होगा। इसमें वर्ग एक से चार तक के 190336 व छठवीं व सातवीं के कुल 97335 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…