परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार की देर शाम ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर घायल हो गया। घायल यात्री को आरपीएफ की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज हुआ। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी शाह नजर के रूप में हुई।
मामले में आरपीएफ के उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 14617 जनसेवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन से प्रस्थान कर रही थी इसी क्रम में एक यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करने लगा, गाड़ी में सवार होने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। जिसे मैं, कांस्टेबल सुभाष यादव तथा हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार दीक्षित द्वारा खींचकर प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप से निकाला गया। यात्री के कमर में चोट लगी थी। उक्त व्यक्ति ट्रैक पर नीचे गिरने से ज्यादा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…