परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव स्थित सब्जी मार्केट में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की शाम दो गुटों जमकर मारपीट हो गई। इसमें चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कचनार गांव निवासी जलांधर महतो का पुत्र संजीत महतो (18) है। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व कचनार गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में भी चाकूबाजी हुई थी, जिसमें पूरब टोला निवासी दयालु सिंह का पुत्र सूरज सिंह को चाकू लगी थी। तब से दोनों के बीच काफी तनाव चल रहा था
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…