परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक द्वारा गांव के ही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने थाने में अावेदन देकर उक्त युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में उसने कहा है कि उसकी पुत्री शनिवार को देर संध्या शौच करने गई थी, तभी गांव के ही सूरज मांझी ने बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टता में यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…