सिवान में नौजवान युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

  • मृत युवक के बाइक को पुलिस ने घटनास्थल से किया बरामद
  • घटना के हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू: एसपी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान जिला अंतर्गत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार के समीप से शातिर अपराधियों द्वारा गोली मारकर फेंकी गई एक 22 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने बरामद किया है। साथ हीं घटनास्थल से मृत पड़े युवक के बाइक भी पुलिस को हाथ लगी है।बरामद बाइक की हैंडल लॉक थी।बरामद बाइक को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने युवक को कहीं दूसरे स्थान पर गोली मारकर हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को उक्त स्थान पर बाइक से हीं लाकर ठिकाना लगाया गया है।बाइक के सीट के बीचो बीच में काफी मात्रा में खून लगी हुई थी।उधर शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दी है।और घटना को अंजाम देने के बाद शातिर अपराधियों द्वारा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को उपरोक्त स्थान पर लाकर ठिकाना लगाया गया है।

उपरोक्त स्थान पर शव को ठिकाना लगाते समय किसी ने नहीं देखा है।उधर घटना की सूचना जैसे हीं ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थानाध्यक्ष तनवीर आलम को दी गई तो सूचना प्राप्त होते हीं श्री आलम मौके वारदात पर तुरंत सिवान शहर से रवाना हुए।वहां पहुंचते हीं पुलिस टीम ने अपने स्तर से बारीकी पूर्वक जांच पड़ताल शुरू कर दी।बाद में पुलिस ने पंचनामा के आधार पर मृत पड़े युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।लेकिन मंगलवार की रात तक पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।मृत युवक की पहचान टारी गांव निवासी श्रीराम भगत का पुत्र विक्की भगत(22 वर्ष)के रूप में की गई है।

उधर घटना की सूचना जैसे हीं उसके परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया और देखते हीं देखते मृतक के दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस संदर्भ में पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रघुनाथपुर थाना इलाके से एक नौजवान युवक की लाश को बरामद किया गया है।मेरे द्वारा अपने स्तर से घटना के हर एक बिंदुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान करने का दिशा निर्देश स्थानीय पुलिस को दी गई है।श्री सिन्हा ने बताया कि जल्द से जल्द इस मामले का डिटेक्ट कर घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026