परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की अहले सुबह प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर युवक को चाकू से वार कर शदीद तौर पर जख्मी कर दिया गया।आनन-फानन में घायलावस्था में उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया।जहाँ उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।उक्त घटित घटना के बाद गाँव के दो गुटों में तनाव के साथ चर्चा का बाजार गर्म है।अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाना की पुलिस घायल युवक राहुल कुमार का फर्द बयान ले चुकी है।जिसमे उसी गाँव के नवीन कुमार को नामजद किया गया है।इस संदर्भ में हुसैनगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…