सिवान के दारौंदा में युवक की चाकू गोदकर हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान के दारौंदा- सवान विग्रह मुख्य पथ पर ईंट भट्ठा समीप सड़क किनारे गड्ढे से रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। बदमाशों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। युवक के शरीर पर एक दर्जन जगह जख्म के निशान थे। मृतक की पहचान सवान विग्रह निवासी मोहन राम के पुत्र राजू राम उर्फ अर्शफी के रूप में हुई है। राजू एक एल्युमिनियम की दुकान में काम करता था और शनिवार को घर लौटने के दौरान रास्ते से गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं देर शाम तक हत्या का कारण पता नहीं चल सका था। स्वजनों ने बताया कि वह दारौंदा में एक एल्युमिनियम की दुकान में काम करता था। शनिवार की शाम करीब 6.15 बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर आ रहा था। परंतु रास्ते से ही उसे अगवा कर लिया गया। हमलोगों ने उसकी तलाश काफी की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला इसी बीच रविवार की सुबह खून से लथपथ उसका शव सड़क किनारे फेंके जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस स्थल से शव बरामद हुआ है वहां खून का छींटा नहीं मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या किसी और जगह कर यहां शव को फेंक दिया गया। वहीं राजू की साइकिल एवं मोबाइल बरामद नहीं हो सकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026