परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में मां की दरबार सज गई हैं। वहीं मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से देर शाम तक देखी जा रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण व मां के जयकार से वातावरण दुर्गामय हो गया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर भक्तिगीतों क्रमश: तेरा सजा है दरबार भवानी…, तुने मुझे बुलाया शेरावालिए… आदि गीतों से वातावरण गूंज उठा है। वहीं जगह-जगह बने आकर्षक पंडाल तथा उसकी सजावट एवं पंडाल में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। वहीं पूजा पंडालों में सुगंधित धूप एवं जगमग रोशनी हर श्रद्धालु को आकर्षित रही हैं। वहीं दूसरी ओर कहीं विभिन्न प्रकार के संस्कृतियों के आकार का बने पूजा पंडाल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

श्रद्धालुओं को लुभा रही पंडालों की सुंदरता :

कहीं अक्षरधाम तो कहीं जयपुर का हवा महल तो कहीं, मथुरा, वृंदावन आदि के तर्ज पर बने पंडाल लोगों आकर्षित कर रहे हैं। जानकारी भगवानपुर के सारीपट्टी स्थित जयपुर का हवा, सोंधानी का वाराणसी की अन्नपूर्णा मंदिर, माघर स्थित मिश्रजी के मिल के समीप अक्षरधाम, तो बड़हरिया के यमुनागढ़ के समीप वृंदावन समेत अन्य जगहों पर बने पंडाल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं पंडालों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा तथा उनकी सजावट क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा हुसैनगंज चट्टी, हसनपुरा, सिसवन, आंदर, तरवारा, रघुनाथपुर, मैरवा, बसंतपुर, महाराजगंज, दारौंदा आदि जगहों पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं।

जगह-जगह मेले का आयोजन :

वहीं पूजा पंडालों के समीप लगे मेले में लोगों की काफी उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार पूजा स्थल के समीप मिठाई, खिलौने, परचून, पूजा सामग्री आदि की दुकानें लगी हुई हैं जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। मेले में सुबह से देर रात तक काफी चहल-पहल देखी जा रही है। इसमें महिला, बच्चे समेत पुरुषों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026