परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चफवां में प्रेम प्रसंग में ग्रामीणों ने किशोर की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थाना क्षेत्र के खलवां निवासी स्व. मोहन भगत की पत्नी ने बताया कि उनके मोबाइल पर उनके जेठानी के पुत्र ने बताया कि उनके पुत्र शंभू कुमार को चफवां गांव के कुछ युवकों ने पकड़ कर मारपीट किया है. बताए गए स्थान पर जब महिला पहुंची तो अपने पुत्र को रस्सी के सहारे पेड़ से बंधा पाया. महिला ने किशोर को छुड़ाने का प्रयास किया तब तक पुलिस आ गई.
तभी ग्रामीण युवकों ने किशोर को मारपीट कर एक हथियार पकड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं चफवां निवासी जितेंद्र पासवान ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि शंभू कुमार उसके ऊपर हथियार भिड़ा दिया था. तभी उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर उसे पकड़ कर मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर किसी लड़की से मिलने गया था, तभी युवाओं ने पकड़ कर मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस एक अपाची बाइक और एक देशी कट्टा के साथ किशोर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…