नौतन

नौतन में युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, दो गांवों में तनाव

नौतन थाना क्षेत्र के चाफवा व खलवा के बीच चल रहा मामला

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चफावा के ग्रामीणों द्वारा पड़ोस के खलवा गांव के एक युवक शम्भू भगत की पिटाई कर पुलिस को सौंप देने के बाद दोनों गांव के बीच तनाव बना हुआ है. दोनों गांव के कुछ मनचले युवकों द्वारा एक-दूसरे गांव के लोगों को गांव में आने-जाने से रोक रहे है जिससे तनाव कायम है. चाफवा गांव के लोगों का कहना है कि शम्भू भगत नामक युवक बेवजह गांव में चक्कर लगाया करता था. जिसे पकड़ कर हथियार के साथ नौतन पुलिस को सौंप दिया. वहीं शम्भू भगत की मां संगीता देवी ने आधा दर्जन लोगों आरोपित करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर करवाई करने की मांग की है.

उनका कहना है कि में पुत्र शम्भू भगत 28 जून की सुबह अपनी साइकिल से दावा लाने विश्रामपुर जा रहा था. तभी चाफावा गांव के लोग बाइक में धक्का मारने को मेरे लड़के को नीम के पेड़ में बांध कर मारपीट कर घायल कर दिया. जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो मेरे साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गले से 35000 रुपये की चेन छिन लिया. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026