महाराजगंज में युवक ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

मौके पर पुलिस पहुँच कर रही है घटना की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाने के शूरवीर गांव में एक युवक ने गले में फंदा डाल सोमवार को अपनी इह लीला समाप्त कर ली। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शूरवीर निवासी मूंगा लाल साह का 30 वर्षीय पुत्र गौतम साह अपने कमरे में फंदा डाल आत्म हत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। मृतक पंजाब में काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था।

वह लगभग एक माह पूर्व अपने पिता के श्राद्ध में पंजाब से घर लौटा था। मृतक की पत्नी ने रोते रोते बताया कि घर में रोज रोज का कलह उनके मौत का कारण बन गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024