Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कीटनाशक दवा खाकर युवक ने की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव में सोमवार की अल सुबह एक युवक ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथोपुर निवासी बेचन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार सिंह ने कीटनाशक दवा खा ली। कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद वह अपने घर में लड़खड़ा कर गिर पड़ा। आनप-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक दो भाई एवं एक बहन था। मृतक कुंदन कुमार सिंह की बहन गुड़िया देवी की शादी हो चुकी है तथा उसका बड़ा भाई चंदन कुमार सिंह है। मृतक के पिता बेचन सिंह जिला मुख्यालय में एक प्लाई एवं हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं।

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जैसे ही कुंदन कुमार सिंह का शव उसके पैतृक गांव हाथोपुर पहुंचा परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मृतक की मां देवांती देवी, पिता बेचन सिंह,बहन गुड़िया देवी तथा भाई चंदन कुमार सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग उन्हें संभाल एवं सांत्वना दे रहे थे।

वृद्ध पिता के कंधे पर उठा नौजवान पुत्र का अर्थी

कुंदन कुमार सिंह की मौत के बाद उसका दाह संस्कार किया गया। वृद्ध पिता बेचन सिंह के कंधों पर जवान पुत्र की जब अर्थी उठी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। उसके पिता अपने नौजवान पुत्र के खोने का गम में फुट-फुट कर रो रहे थे। पिता के आंखों से छलकते आंसू को देख उपस्थित लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026