परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के ताली कुरमाहा गांव में मंगलवार की शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के हरिशंकर गोड़ के पुत्र विश्राम गोड़ बताया जाता है। स्वजनों ने बताया कि विश्राम गोड़ मंगलवार की देर शाम गांव में तालाब के पास शौच करने गया था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो को चिता हुई। उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई।
एक घंटे बाद गांव के कुछ लड़के मछली मारने तालाब की ओर गए तभी तालाब के किनारे शव दिखाई दिया। लड़कों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रंजू देवी, पुत्र अमरेश गोड़, गुलशन कुमार, पुत्री अमृता कुमारी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…