परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई।मृतक थाना क्षेत्र के सोनापीपर निवासी अलख सिंह का पुत्र अमित कुमार सिंह बताया जाता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि अमित कुमार सिंह अपनी बाइक से गम्हरिया बाजार पर अपनी दुकान के सामने उतरा ही था तभी दारौंदा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पचरुखी थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, सीओ रामानंद सागर, मुखिया देवनाथ साह पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटवाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…