मैरवा के करछुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करछुई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह अकोल्ही पंचायत के पूर्व उपसरपंच दिलमहम्मद अंसारी के पुत्र की मौत ट्रेन से गिरने हो गयी. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विजयीपुर निवासी दिलमहम्मद अंसारी का पुत्र  22 वर्षीय मुंसफ अंसारी  गोरखपुर के लिए घर से  करछुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए गया था. जहाँ स्टेशन पर ही ट्रेन पकड़ने के क्रम में गिर गया. इस घटना में उसका सर कट गया. दिलमहम्मद अंसारी ने बताया कि मेरा लड़के का इलाज गोरखपुर चलता था. दवा लाने के लिए वह जा रहा था. उन्होंने बताया कि मुझे तो करीब 9 बजे सुबह ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिली.स्थानीय लोगों ने जीआरपी थाने को सूचित किया. घटना स्थल पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

युवक मुंसफ को ट्रेन से गिर कर मौत से विजयीपुर में सन्नाटा पसर गया. परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी काफी दुःखित है. मुखिया किरण, कृष्ण कुमार सिंह, राजकुमार पासी, माले नेता दशरथ खरवार, पवन सिंह, हदीश अंसारी, हजरत अंसारी, असलम अंसारी, रविन्द्र सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, डबलू यादव आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026