परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान जंक्शन व जीरादेई स्टेशन के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गुजरात के अहमदाबाद निवासी विनायक लक्ष्मी भाई शर्मा है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि सिवान जंक्शन व जीरादेई स्टेशन के बीच एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर आरपीएफ एसआइ रामकांत मिश्रा व जीआरपी एएसआइ अरुण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। बताया कि शव अप लाइन के दक्षिण के तरफ था सिर में चोट लग जाने के कारण मौत हुई है। आधार कार्ड से उसकी पहचान गुजरात के अहमदाबाद निवासी विनायक लक्ष्मी भाई शर्मा के रूप में हुई है। उसके पास कोई टिकट भी नहीं मिला है। देखने से लगा रहा है किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…