छपरा: छपरा शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के बारे में बताया जा रहा है कि जिसकी शराब पीने से मौत हुई है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के दहियावां टोला निवासी 25 साल के राजेश राम के तौर पर हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि उसके दो बड़े भाइयों की भी मौत पहले शराब की वजह से ही हो चुकी है। अब तीसरे भाई की भी मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।राजेश के चाचा असली राम के अनुसार उसके परिवार में अब सिर्फ बूढी मां बची है। पिता दुखानी राम की भी पहले मौत हो चुकी है। उनके अनुसार बीते तीन-चार सालों में ही राजेश के दो बड़े भाइयों मनोज राम और सनोज राम की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि वो बाकी दोनों भाइयों की मौत की तारीख नहीं बता सके।
असली राम ने बताया कि राजेश को शराब पीने की लत थी। वह सुबह-शाम नशे में ही रहता था। मंगलवार की रात भी उसने शराब पी थी। इसके बाद सोया तो फिर उठ नहीं सका। बुधवार की सुबह नहीं उठने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
असली राम ने कहा कि बस कहने को शराबबंदी है। यहां घर के पास में ही शराब मिलती है। अगर शराब नहीं मिल रही तो राजेश हर रोज कहां से पी रहा था। राजेश की मौत के बाद आसपास के लोगों ने डरा दिया कि शराब वाली बात सामने आएगी तो फंस जाओगे। इसलिए हमने जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इधर एक के बाद एक तीनों बेटों की मौत के बाद राजेश की मां अंदर से टूट गई है। उसने मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण किया था। कैमरा देखते ही डर जाती है। मुंह से बोल नहीं फूटते। बस रोती रहती है।
थानेदार बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं
मामले पर नगर थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक इस तरह की कोई खबर या कोई वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो उपलब्ध कराए जाने पर कहा कि वीडियो उपलब्ध होने और संज्ञान में आने पर इस मामले में निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…