परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड व जामो थानाक्षेत्र के मुसेहरी गांव के एक युवक की मौत बाढ़ के पनी में डूबने से हो गई. मृतक मुसेहरी के राजकिशोर राम का पुत्र विपुल कुमार(24) बताया जाता है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात विपुल नहर के बांध से अपने घर की तरफ जा रहा था. तभी वह गहरे पानी में चला गया. हालांकि इस बात की खबर किसी को नहीं हुई. देर रात तक युवक के नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया. आखिर कार बुधवार की सुबह लोगों ने युवक के शव को झाड़ियों में फंसा देख बाहर निकाला.
सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्त्ता अनूप तिवारी मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाये. तब तक जामो थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई व शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतक के पिता असम में कोई व्यवसाय करते है. जवान बेटे के शव को देख मां लखी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था. छोटे भाई बब्लू, मुन्ना व छोटी बहन अंजू व अनिता बड़े भाई की मौत से बेसुध हो गए. बता दें कि बाढ़ के पानी ने बीते दस दिनों में 9 लोगों को अपने आगोश में ले लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…