Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के भोपतपुर भरतिया गांव निवासी स्व. गोरख ठाकुर के पुत्र रामविचार शर्मा (37) की मौत शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई. बताते चलें कि वह मदारपुर बाजार से सामान खरीद कर अपने घर वापस पैदल जा रहा था, तभी बाढ़ के पानी में पैर फिसल गया व वो गहरे पानी में चला गया. किसी तरह गांव वासियों ने बाहर निकाला और लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जाती है.

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक रामविचार शर्मा की पत्नी संगीता देवी, पुत्री खुशी कुमारी, पुत्र रोहित, कुणाल कुमार छोटी पुत्री छोटी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी संगीता देवी अपने पति के शव से लिपट कर कह रही थी कि आखिर हमने किस का क्या बिगाड़ा था कि भगवान ने ऐसा हमारे साथ कर दिया. अब हम केकरा सहारे जीयब. वह बेहोश हो जा रही थी. मृतक अपने परिवार का एकमात्र जीविकोपार्जक था. उसके खोने का मलाल गांव वासियों को नहीं जा रहा था.

मृतक काफी मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव का था. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना की सूचना पर लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मैनेजर पंडित, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामनाथ साह, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप राम, उपेंद्र राय, संजीत शर्मा और अंचला अधिकारी अजय कुमार ठाकुर व राजस्व कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देते हुए आपदा राहत कोष से सरकारी सहायता मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026