परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जलटोलिया नदी पुल के पास नदी में नहाने के क्रम में एक युवक डूब गया. साथ ही, नदी की गहराई में जाने से वह लापता हो गया. लापता डूबने के बाद लापता युवक थाना क्षेत्र के नूराहाता निवासी मैनुद्दीन सैफी का पुत्र ईदू सैफी (18 वर्ष) बताया जाता है. वह अपने दोस्तों के साथ जलटोलिया नदी पुल के पास नदी में नहा रहा था.
नदी में नहाने के दौरान वह काफी गहराई में चला गया व उसी में डूब गया. बताया जाता है कि लापता युवक की बाइक व उसके कपड़े नदी पुल के पास ही पड़े थे. इसकी सूचना वहां मौजदू लोगों ने परिजनों को दी. इधर डूबने के सूचना पर जलटोलिया, नूराहाता, लकड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों व गोताखोरों द्वारा नदी में कई घंटों तक युवक की तलाश की. लेकिन लापता युवक का अता-पता नहीं चल सका है.
समाचार लिखे जाने तक पानी मे लापता युवक का पता नहीं लग सका था. इधर नदी में डुबने की सूचना पाकर सीओ गौरव प्रकाश व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर लापता युवक की तलाश में मदद की. डूबने की खबर को पाते ही नूराहाता गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, परिजनों की चीख-चीत्कार के सबकी आंखे नम हैं. ग्रमीणों के अनुसार ईदू सैफी मिलनसार स्वभाव था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…