जामो में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, ड्राइवर घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर और रामपुर चंवर रोड़ में ट्रैक्टर को पलट जाने से एक की मौत हो गई।वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गिरी टोला निवासी हरि साह के पुत्र मनीष कुमार 20 वर्ष बताया जाता है। वहीं घायल रामपुर गिरी टोला के निवासी और ट्रैक्टर मालिक रामप्रीत गिरी के पुत्र संत कुमार गिरी है। वहीं इस घटना में अन्य लोगों को घायल की सूचना मिल रही है। घटनास्थल पर जामो थानाध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने पुलिसबल के साथ पहुंच कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

 

बता दें की गुरुवार को बहादुरपुर रामपुर चवर में मनीष कुमार और संत कुमार सहित अन्य ट्रैक्टर से मिट्टी लेने बहादुरपुर चंवर में गए थे। मिट्टी लेकर आने के क्रम में बहादुरपुर- रामपुर चंवर के घुमाव पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां ट्रेक्टर में मनीष कुमार और संत कुमार दब गए। ट्रैक्टर संत कुमार गिरी चला रहा था। वहीं मनीष कुमार ट्रेक्टर पर बैठा हुआ था। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बड़हरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को सीवान रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में मनीष कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल संत कुमार की इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर मौत की सूचना को पाकर रामपुर गिरी टोला गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों की चीत्कार से सबकी आँखे नम हो जा रही थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024