Siwan News

सड़क हादसा में युवक की मौत, मचा कोहराम

छठ पूजा के लिये जा रहा था ससुराल

परवेज अख्तर/सिवान:- गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर बौडी गांव के समीप सवारी गाड़ी से गिरने के कारण एक युवक की मौत मौके पर हो गयी. युवक छठ पूजा के लिये अपने ससुराल दरौली जा रहा था. उसकी पत्नी मायके से ही इस बार छठ पूजा कर रही है. घटना शुक्रवार दोपहर की है. बताया जाता है कि युवक गुठनी पश्चिमी निवासी कन्हैया गोंड का पुत्र आकाश गोंड शुक्रवार सुबह गुठनी चौराहा से किसी ऑटो सवारी गाड़ी से अपने ससुराल दरौली जा रहा था. गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर बौडी गांव के समीप ऑटो के अनियंत्रित होने के झटके से आकाश सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आयी. जिससे वह पर दम तोड़ दिया. घटना के बाद सड़क पर ड्राइवर सवारी गाड़ी छोड़ कर भाग गया. सड़क पर गिरे देख युवक को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक देवेंद्र रजक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर आकाश के परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने लगे. मुखिया प्रतिनिधि डॉ मुकुल वर्मा, प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह ने पीड़ित परिजनों को ढांढस दिलाया. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने शव का पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा. आकाश की पत्नी सुमन देवी अपने छोटे छोटे चार बच्चों संग अपने मायके में छठ व्रत की तैयारी कर रही थी. आकाश बाहर रहकर दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण चलाता था. पिता कन्हैया दैनिक मजदूरी करते है. माता सरस्वती देवी लोगों के घरों में चौका बर्तन करती है. इस घटना से आकाश के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026