परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सहायक सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुल्लास छपरा गांव निवासी प्रदीप तिवारी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात सीवान-मलमलिया मुख्यमार्ग पर बड़कागांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.
जिसके बाद किसी राहगीर द्वारा देखने पर पुलिस को सूचित किया गया. उसके बाद घटनास्थल पर सराय पुलिस पहुंच कर घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल भेजवाया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया. जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल सीवान पहुंच कर दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे.शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…