परवेज़ अख्तत/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने संकोच करते हुए बताया कि यह यह मामला बुधवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है . युवक किसी कारण बस बुधवार को करीब 10 बजे कीट नाशक दवा खा लिया था . जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी थी . परिजन अभी कुछ समझ ही पाते की उसकी स्थिति गंभीर होने लगी . उसके बाद परिजन युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल इलाज लाने के लिये वाहन तैयार कर ही रहे थे कि उसकी मौत पल भर में हो गयी . युवक बरहनी बाजार गांव निवासी सलाउद्दीन मियां का पुत्र शहाबुद्दीन मियां बताया जा रहा है. शहाबुद्दीन की मौत होते ही परिजनों ने रात को ही उसके शव को कब्रिस्तान में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिये. सुबह जब मौत की सूचना ग्रामीणों को लगी तो यह बात पूरे गांव में तेल की तरह फैल गयी . ग्रामीण दबे जुबान से तरह तरह की चर्चा करने से नहीं थक रहे थे . ग्रामीणों का कहना था कि किस कारण से शहाबुद्दीन कीट नाशक दवा को खा लिया था. यह तो समझ से परे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…