परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव के एक युवक का शव गांव के दक्षिण सड़क के किनारे सोमवार की सुबह बरामद हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी अभिषेक कुमार यादव के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार दो भाइयों में अभिषेक कुमार छोटा था और मजदूरी करता था।
रविवार की रात में वह बाइक लेकर घर से निकाल था। सुबह में ग्रामीण जब शौच करने के लिए खेतों की ओर गए, तो देखा कि उसका शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है तथा उसकी बाइक सड़क पर गिरी हुई थी। वहीं मृत अभिषेक के स्वजनों का कहना था उसकी हत्या की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि शराब के नशे में बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि स्वजनों से आवेदन की मांग की गई है लेकिन सोमवार की देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में प्रथम दृष्टया बाइक से गिरकर मौत की बात सामने आ रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…