परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को थाना क्षेत्र के नरौली गांव में नवमी की पूजा करने के लिए सरयू नदी में जल भरने नदी में गए युवक की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद गांव में नवमी पूजा का उल्लास फीका पड़ गया. मृत युवक नरौली गांव निवासी शिक्षक रमेश पाठक का 20 वर्षीय पुत्र आशीष पाठक बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आशीष पाठक गांव के कुछ लड़कों के साथ घर में नवमी पूजा के लिए नदी से जल लाने के लिए निकला.
नदी पहुंचने पर जल लेने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूब गया. साथ गए युवकों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु सफलता हाथ नहीं लगी. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को निकाला गया और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद प्रशासन ने विभागीय प्रक्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहे. जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…