Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरयू में स्नान करने के दौरान युवक डूबा, सड़क जाम

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधवपुर गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर सरयू में स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक थाना क्षेत्र के शुभंकर छपरा डीह गांव निवासी राघव यादव का पुत्र चंदन यादव है। वह कोलकाता के एक चटकल में काम करता था और छुट्टी पर गांव आया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस को देख गांव के लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद किसी तरह स्थानीय लोगों को थानाध्यक्ष ने समझा-बुझा कर शांत कराया और जमा हटवाया। बताया जाता है कि शुभंकर छपरा डीह गांव निवासी राघव यादव का पुत्र चंदन कुमार शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रेनवा माधवपुर गांव के सामने सरयू नदी तट पर स्नान करने गया था। इसी बीच वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गया और डूब गया। चंदन को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के विलंब से पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चंदन की नदी से बरामदगी व मुआवजे की मांग को ले प्रदर्शन करने लगे तथा श्मशान घाट के सामने सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026