Tarwara Hindi News

वर्चस्व को लेकर सतवार बाजार में युवक ने की फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सतवार बाजार में वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े एक युवक ने फायरिंग कर दहशत मचा दिया। फायरिंग की घटना के बाद सतवार बाजार में अफरा तफरी मच गयी। इसके बाद लोगों के आक्रोश को देख युवक घर छोड़कर फरार हो गया।इसके बाद गांव के सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ी सिंह के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया।इस संबंध में सतवार पंचायत के नंदकिशोर धानुक ने थाने में आवेदन देकर गांव के खिलाड़ी सिंह को आरोपित किया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व दशहरा पूजा के दौरान नंदकिशोर के साथ किसी बात को लेकर खिलाड़ी सिंह से विवाद हुआ था। इसके बाद पंचायत के लोगों के सहयोग से मामले को पंचायती कर सुलझा लिया गया था। इधर पंचायत के लोगों ने बताया कि सतवार पंचायत में खिलाड़ी सिंह के खिलाफ नंदकिशोर द्वारा किसी बात को लेकर विरोध में किया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद खिलाड़ी सिंह ने आपसी वर्चस्व को लेकर सतवार बाजार में नंदकिशोर को देख फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग की घटना के बाद नंदकिशोर बाजार से किसी तरह जान बचाकर बाजार से भाग गया। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026