सिवान में अज्ञात ट्रेन से गिरकर युवक घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: होली के पर्व मनाने के लिए परदेशी घर लौट रहे हैं और प्रतिदिन परदेसियों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के मुगरहा निवासी चन्द्रदेव शर्मा का पुत्र मास्टर शर्मा के रूप में की गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल परिवार का पालन पोषण के लिए काश्मीर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था और होली पर्व मनाने के लिए वह कश्मीर से लौट रहा था तब तक सीवान जंक्शन के समीप एक अज्ञात ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी और जीआरपी मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज कराया गया. घटना के बाद जीआरपी द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पाए गए. जिसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई. परिजन सदर अस्पताल पहुंच घायल को बेहतर उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए. लेकिन इस संबंध में जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026