परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन के रविदास नगर टोला के निवासी त्रिवेणी राम के 18 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार राम द्वारा स्थानीय थाने में रविवार को आवेदन देते हुए हथौड़ा बड़का टोला के निवासी रोहित कुमार यादव, राज कुमार यादव, अनूप यादव, राघव यादव, विनोद यादव, सुजीत कुमार यादव व दीपू कुमार यादव पर आरोप लगाया है कि मैं शनिवार को टेढ़ीघाट से अपना मोबाइल रिचार्ज कराकर घर वापस लौट रहा था. उसी समय गांव के पास नहर पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे उपरोक्त सभी आरोपी लाठी,डंडे व फरसा से अचानक मेरे ऊपर हमला कर मुझे बुरी तरह घायल कर दिए.
तथा जाति सूचक गालियां देते हुए फरार हो गये. शोरगुल सुनकर मेरे परिवार वाले वहाँ पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से हुसैनगंज पीएचसी में ईलाज कराया गया. वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए डॉ.ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. जहाँ ईलाज चल रहा है किंतु उसके सिर में गंभीर चोट को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पटना रेफर करने को कहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया की उक्त मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…