मुजफ्फरपुर से अपहृत युवक शहर के एक होटल से बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के दो होटलों में नगर थाना, सराय ओपी और मुजफ्फरपुर पुलिस ने शनिवार की दोपहर छापेमारी कर एक अपहृत युवक सहित तीनों युवकों हिरासत में ले लिया। तीनों युवकों से नगर थाना में देर शाम तक पूछताछ जारी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा के रहने वाले आरुणि शांडिल्य नामक युवक का अपहरण बीते दिन कर लिया गया था। जहां अपहरण के मामले में पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। अपहृत युवक का कहीं सुराग नहीं मिला रहा था। इस दौरान बदमाशों द्वारा अपहृत युवक के परिजनों से फिरौती की मांग की गई और फिरौती मुजफ्फरपुर में लाने की बात कही गई थी। परिजन फिरौती की रकम लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे तो बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए।

इसके बाद बदमाश मुजफ्फरपुर से सिवान पहुंचे और शहर के होटल में रहने लगे। सूत्रों के अनुसार तीनों युवक होटल इंटरनेशनल में रुके हुए थे और शुक्रवार की संध्या होटल में शादी समारोह के कारण होटल संचालक द्वारा कमरा खाली करा दिया गया। इसके बाद तीनों युवक समीप में स्थित होटल शीतल में ठहर गए। जहां पटना के फुलवारी शरीफ निवासी अमित कुमार के नाम से कमरा बुक कराई गई। इधर मुजफरपुर पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत युवक और कुछ अपराधी सिवान के किसी होटल में रुके हुए हैं। जहां पुलिस ने शनिवार की दोपहर छापेमारी की और अपहृत युवक सहित तीनों को हिरासत में ले लिया। होटल से तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026