भगवानपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, 12 जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव में शनिवार को दो पट्टीदारों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। मृत युवक चक्रवृद्धि गांव के श्रीभगवान महतो का 25 वर्षीय पुत्र आतिश कुमार उर्फ राकेश कुमार बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश हो जाने पर राकेश को तत्काल भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य सभी घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष के श्रीभगवान महतो, हरिहर महतो, अक्षय प्रसाद, गिरजा देवी, मनीष कुमार, कुसुम देवी व शिल्पी कुमारी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के राजाराम महतो, शांति देवी, राजू कुमार व दीपक कुमार घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से जख्मी एक पक्ष के अक्षय प्रसाद, गिरजा देवी व कुसुम देवी तथा दूसरे पक्ष के राजू कुमार को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026