Categories: छपरा

सारण में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, जिंदा कारतूस बरामद

छपरा: जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो बसडीला से नटवर जाने वाले बांध के समीप झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया।बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।युवक काले रंग का टी शर्ट तथा जिंस पैंट पहना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार नटवर सेमरिया से पियानो पोखरा जाने वाले बांध से सटे पूर्ब झाड़ी में से दुर्गंध आ रहा था।

लोगों ने दुर्गंध पर आसपास देखा तो झाड़ी में एक शव मिला।बांध पर एक जिंदा कारतूस भी पड़ा हुआ था।बांध के पास झाड़ी में शव तथा कारतूस होने की बात आग की तरह फैल गई।शव को देखने के लोग इक्कठा हो गए।घटना की सूचना लोगो ने कोपा पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद कोपा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपाल भेज दिया।

युवक को गोली मारकर हत्या की गयी है।शव को देखने से लग रहा है दो तीन दिनों पूर्ब की है।पुलिस शव को पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया तथा आसपास के थानों से सम्पर्क कर पहचान करने में जुटी है।पुलिस को अंदेशा है अपराधियों ने कहीं और हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए सुनसान जगह पर लाकर फेक दिया है।इसकी जांच की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या किस कारण हुई है इसकी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024