परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव के एक युवक की मौत करंट लगने से हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली खराब होने के कारण वह बांस बल्ला से धाराप्रवाहित तार में बिजली के तार का टोका लगाने लगाया था इसी बीच उसे करंट लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के व्यास मिश्र का छोटा पुत्र रोहन मिश्रा (23) है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक रोहन दो भाई तीन बहन में सबसे छोटा था वह चेन्नई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर आया था। उसके पिता एवं बड़ा भाई एलआइसी का काम करते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…