Categories: पटना

प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

बेगूसराय: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख वार्ड नौ निवासी नारायण शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र ललन शर्मा की तेज धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी गई। हत्या का कारण ललन शर्मा द्वारा पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध करना बताया जाता है। बुधवार की देर शाम मछली का जाल लगा कर घर लौटने के क्रम में चपरिया चौर में उसके चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से लगातार कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। रात आठ बजे तक जब युवक अपने घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान चौर में खून से लथपथ शव पाए जाने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर कब्जे में कर लिया और स्वजनों से पूछताछ व निशानदेही पर हत्यारे की गिरफ्तारी में जुट गई। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर खून से सना कपड़ा और हत्या में प्रयुक्त दबिया बरामद कर लिया है।

ललन शर्मा मेहनत, मजदूरी व मछली पालन कर पत्नी और 3 बच्चों का भरण पोषण करता था। तीन वर्ष पूर्व पत्नी किरण देवी की पहचान कबाड़ी का काम करने वाले सांख निवासी कैलू साह के पुत्र रबीन साह से हुई थी। दोनों में तीन वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर पत्नी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध की कानाफूंसी होने पर पति ने इसका विरोध किया, इसके बाद पति-पत्नी के बीच कलह बढ़ने लगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल के निर्देश पर दारोगा नीरज कुमार की टीम ने छापेमारी कर बड़ी सांख निवासी रबीन साह को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुटी है।

कहते हैं थानाध्यक्ष

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया की प्रेम प्रसंग के विरोध के कारण हत्या की गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित रबीन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त दबिया भी बरामद किया गया है। बरामद साक्ष्य के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024