परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार की दोपहर बसोली पंचायत के तेलिया गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेलिया निवासी दिलीप राय का 18 वर्षीय पुत्र मनु कुमार गांव के लड़कों के साथ स्कूल के बगल में धर्मेंद्र राय के खेत में स्नान कर रहा था. उसी दरमियान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. साथ में खेल रहे लड़कों के शोर पर स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए.
काफी जद्दोजहद के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची ओपी पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से बच्चें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत मन्नू अपने तीन भाइयों में मझोला था. इस घटना के बाद मृतक की मां व अन्य परिजनों क रोकर बुरा हाल था. स्थानीय मुखिया योगेंद्र राय मौके पर पहुंच कर परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…