Categories: जिला

गोपालगंज में पंखे का प्लग लगा रहा युवक करंट लगने से मरा

गोपालगंज: जिले के भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के दयालछापर गांव में अपने घर में पंखे का प्लग लगा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से युवक अचेत हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से स्वजन युवक को रेफरल अस्पताल भोरे ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि दयालछापर गांव निवासी सुदर्शन प्रजापति के पुत्र 35 वर्षीय योगेंद्र प्रजापति सोमवार की रात अपने घर में पंखा का प्लग लगा रहे थे। इस दौरान बिजली के बोर्ड में करंट दौड़ रहा था। जिससे युवक करंट का झटका लगने से अचेत होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद स्वजन आसपास के लोगों के सहयोग से आनन फानन में युवक को रेफरल अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने योगेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इसके दो बच्चे 11 वर्षीय कल्लू तथा सात वर्षीय निभा कुमारी है। युवक की मौत से इस परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें चिंता है कि बच्चों की परवरिश कैसे होगी। घर के खर्चे कैसे चलेंगे। स्वजनों के चित्कार से उन्हें ढांढस बांधने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024