Siwan News

बिरयानी पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव में मंगलवार की शाम एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को पेट के निचले हिस्से में गोली मार गई थी। मृतक की शिनाख्त ओरमा गांव निवासी आलिम मियां के पुत्र सलमान के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में मुफस्सिल थाना के पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस घटना के बारे में कुछ विशेष जानकारी नहीं है। वहीं अस्पताल में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान गांव के ही इमरान अली के घर कुछ युवकों के साथ बिरयानी पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। यहां पर सलमान के साथ तीन दोस्त थे। इसी बीच एक मन्नान नाम का युवक बाइक से आया और उसने सलमान को बाहर बुलाकर बातचीत की और उसके बाद सलमान के साथ अंदर गया। घर के अंदर जाने के क्रम में सलमान को मन्नान ने पेट के नीचे गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मौका पाकर मन्नान बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इधर पूरे गांव में गोली लगने की चर्चा होने लगी। आनन फानन में सलमान के तीन दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस ने कैंप जारी रखते हुए संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। खबर प्रेषण तक पुलिस ओरमा गांव निवासी अली अख्तर के पुत्र इमरान अली, सूरापुर गांव निवासी शहाबुद्दीन के पुत्र फिरोज अली और बहरनी निवासी रईस आजम के पुत्र दानिश खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बता दें कि मृतक सलमान के पिता सैलून चलाते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024