पचरुखी में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सदर अस्पताल पहुंच सदर एसडीपीओ ने ली घटना की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली ढ़ाला के समीप अपने मित्र संघ बाइक सवार होकर जा रहे एक 22 वर्षीय युवक को आपसी विवाद में गोलीमार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. आनन-फानन में परिजनों ने प्राथमिक उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. घायल युवक पचरुखी थाना क्षेत्र के ईटवा गांव निवासी सुजीत कुमार है. सुजीत कुमार को एक गोली कनपटी तथा दूसरा गोली उसके बांह के ऊपरी हिस्सा में लगी हुई है. घायल सुजीत ने बताया कि अपने ही गांव के मेराज अली के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर सुपौली ढ़ाला की तरफ जा रहा था. इसी बीच पीछे से किसी ने आकर उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद सुजीत ने बाइक चला रहे उसके मित्र मेराज अली से कहीं.

उसके बाद वह अपने मोबाइल से घटना की सूचना अपने परिजनों को दिया तो परिजनों ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तथा गोली के शिकार सुजीत को एक टेंपो में लादकर इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार जिस युवक के साथ सुजीत कुमार गया हुआ था घरवालों का कहना है कि  मेराज अली ही घटना के बारे में सही-सही बताएगा कि आखिर यह घटना कैसे घटी मेराज अली इसी गांव का शरीफ मियां का बेटा है. परिजनों ने उक्त घटना को लेकर कहा कि विदेश भेजने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में यह घटना को अंजाम दिया गया है.

उधर घटना की सूचना जैसे ही सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे को मिली, वे दल बल के साथ सीवान सदर अस्पताल पहुंचे. जहां घायल सुजीत कुमार के मौखिक बयान के आधार पर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के निर्देश के आलोक में पचरुखी थाना पुलिस बारीकी पूर्वक घटना की तहकीकात कर रही है. वही घायल सुजीत कुमार को दो गोली लगने के कारण सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. यहां बताते चले कि घायल सुजीत कुमार बर्फ बेचने का काम करता है. लेकिन कोरोनावायरस को लेकर लगे लॉकडाउन के कारण वह घर पर ही था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026