रघुनाथपुर

रघुनाथपुर प्रखंड के भाटी गांव में युवाओं ने किया समाज सेवा

रघुनाथपुर/सिवान:- केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाएं शुरू होकर बंद भी हो गईं लेकिन सिवान जिले के सैकड़ों गांव ऐसे हैं जहां आजादी के 70 साल बाद भी पक्की सड़कें नहीं बन सकीं। यहां के रहवासियों के लिए गांव से कस्बा और शहर तक आना किसी जंग लडऩे से कम नहीं। साइकिल और बाइक के सहारे आवाजाही करने वाले इन लोगों के वाहनों के टायर राह में कब पंचर हो जाएं, भरोसा नहीं रहता। हम बात कर रहे हैं रघुनाथपुर प्रखंड के भाटी गांव का। इस गांव में वाहनों से ज्यादा पैदल चलना पड़ता है।

इतने सालों में एक बार भी नहीं बनी इन सड़कों पर ये लोग जितनी सवारी वाहन की नहीं कर पाते उतना उन्हें पैदल चलना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि गांव तक पक्की सड़क बनाने के लिए उन्होंने नेता और अफसरों की मनुहार नहीं की हो। ग्रामीण हर प्रयास कर चुके लेकिन उबड़-खाबड़ सड़कों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। चुनावों के दौरान वोट मांगने आने वाले नेता हर बार केवल उन्हें आश्वासन देकर गए, लेकिन बाद में इस ओर पलटकर नहीं देखा।

रघुनाथपुर प्रखंड के भाटी के युवाओं को यहां के नेता लोग से टूटा भरोसा उसके बाद रघुनाथपुर प्रखंड के भाटी के युवाओं ने आपने समाज सेवा टीम लक्ष्मण यादव,राहुल यादव,मनु साह,रंजीत साह,अमरजीत साह,विशाल यादव,विनोद यादव के अनुसार से कड़ी मेहनत कर के यहां के रोड़ को किए मरमत की कम से कम यहां के जनता पैदल भी चल सके इतना कड़ी मेहनत के बाद भी अभी यहां के युवाओं ने यहां के नेता प्रशासन से आस लगाई है अब देखना है कि यहां के समाज सेवा युआओ की पूरा होता है आस की नहीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026