Siwan News

शौच कर लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर

तीन दिन पहले गुजरात से दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचा था युवक, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज़ अख्तर/ सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव में सोमवार की सुबह शौच से लौट रहे एक युवक को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। अपराधियों ने युवक को पेट में गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां आए और घायल को इलाज के लिए सीधे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज कर उसे पटना रेफर कर दिया। घायल युवक हुलास छपरा निवासी शेषनाथ तिवारी का पुत्र मनोरंजन तिवारी है। वह दो दिन पूर्व ही गुजरात से अपने दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए आया था। इधर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में थोड़ी देर होने पर घायल के परिजन नाराज हो गए और आक्रोशित होकर स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे थे। वहीं सूचना पाकर नगर थाना सदर अस्पताल पहुंची और घायल के फर्द बयान को नोट कर संबंधित थाना को सूचित कर दिया। मामले में बताया जाता है कि मनोरंजन तिवारी गुजरात में रहकर पोकलेन चलाने का काम करता है। मनोरंजन के दोस्त सोनू तिवारी की शादी 18 अप्रैल को होनी है। उसी में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व गुजरात से आया था। 15 अप्रैल की रात सोनू का तिलक आया था। जिसमें शामिल होने के लिए मनोरंजन भी गया था। सोमवार की सुबह घर से शौच के लिए गया लौटने के क्रम में उसे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं घायल मनोरंजन तिवारी ने बताया कि बाइक पर तीन अपराधी थे। दो ने हेलमेट पहना हुआ था तथा एक ने मुंह में गमछा बांध रखा था। इस मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद गांव में जाकर जांच की गई। गांव के किसी भी व्यक्ति ने मामले में कुछ नहीं बताया। वहीं अभी तक घायल द्वारा भी किसी से कोई दुश्मनी की बात नहीं बताई गई है जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024